7 Mar 2026, Sat

जगदलपुर में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों ने ली शपथ: उप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले – विकास के लिए सरकार देगी पूरा सहयोग, शहर को बनाएंगे स्मार्ट और सुंदर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर. 1 मार्च 2025.

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आज जगदलपुर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायकगण सर्वश्री किरण देव, विनायक गोयल, नीलकंठ टीकाम और चैतराम अटामी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बस्तर के कलेक्टर हरीश एस. ने जगदलपुर के मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में महापौर संजय पाण्डेय और सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नए महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर जगदलपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुविधापूर्ण बनाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार जगदलपुर की तरक्की के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा बीते 15 महीनो में नगरीय निकायों में 7500 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं। जगदलपुर शहर में 82 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है। आगामी दिनों में जगदलपुर के 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर समग्र विकास के लिए हम सब मिलकर पहल करेंगे। सांसद महेश कश्यप और विधायक किरण देव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जगदलपुर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव पहल करने का आश्वासन दिया। बस्तर राज परिवार के कमलचन्द्र भंजदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में समारोह में मौजूद थे।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिल रही है नए जीवन की उम्मीद : मालखरौदा की उर्मिला का हो रहा है कैंसर का नि:शुल्क इलाज, 9 माह में 1211 मामलों में मिली सहायता

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.