22 Oct 2026, Thu
Breaking

रायपुर मेयर के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज : जन्मदिन के मौके पर सड़क पर काटा था केक, 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

रायपुर, 01 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी में देर रात सड़क पर केक काटने और आतिशबाजी करने पर डीडी नगर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर मृणक चौबे उर्फ़ मेहुल, पिंटू चंदेल, मनोज गौतम समेत 15 लोगों के खिलाफ अपराध क्रमांक 92/25 धारा 126 2, 3 5 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, राजधानी में मेयर के बेटे का बीच सड़क पर केक काटने और पटाखे फोड़ने का वीडियो सामने आया था। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। हालांकि रायपुर मेयर मीनल चौबे ने बेटे के द्वारा सड़क पर केक काटने को लेकर मांफी मांगी और कहा कि बेटे से गलती हुई छमा करें।

जानकारी के मुताबिक, 28 फरवरी को मेयर के बेटे मृणक उर्फ़ मेहुल चौबे का जन्मदिन था। चंगोरा भाटा इलाके में देर रात मेहुल के दोस्तों ने जन्मदिन मनाया। इस दौरान युवकों ने सड़क पर आतिशबाजी की और केक भी काटा। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल भी हुआ। मामले में शिकायतकर्ता रवि ध्रुव पिता दशरथ ध्रुव ने डीडी नगर थाने में अपराध दर्ज कराया है।

बता दें कि बीते शुक्रवार को ही छत्तीसगढ़ के चीफ सेक्रटरी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में बैठक लेकर यातायात को बाधित करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये थे।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति हो यदि सड़कों पर जन्मदिन व सार्वजनिक मार्ग अवरूद्ध करता है तो उसके खिलाफ एंटी एन्क्रोचमेंट एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, नगर पालिका अधिनियम एवं अन्य सुसंगत अधिनियमों तथा भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियो को दिए हैं।

Share
पढ़ें   CG मौसम अलर्ट : राजधानी रायपुर से सरगुजा तक झमाझम बारिश, बिजली गिरने का खतरा, 18 जिलों में अलर्ट जारी, अगले 3 घंटे बेहद भारी

 

 

 

 

 

You Missed