6 Jun 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : वित्त मंत्री ओ पी चौधरी पेश करेंगे बजट….बजट से पहले कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक…बेरोजगार युवाओं के लिए बजट हो सकता है खास…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 03 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओ पी चौधरी वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करने वाले हैं । माना जा रहा है कि इस बार का बजट 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए से अधिक का होगा । वित्त मंत्री द्वारा पेश किए जा रहे बजट पर सभी की निगाहे हैं, क्योंकि सरकार में आने के बाद यह दूसरा बजट है । अब देखना महत्वपूर्ण होगा कि बजट कितना लाभकारी होगा? बजट दोपहर 12:30 बजे से पेश किया जाएगा, जिसका लाइव प्रसारण सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म में देखने को मिलेगा ।

 

 

बजट से पहले कैबिनेट की बैठक

वित्त मंत्री दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ का बजट पेश करेंगे । इससे पहले दोपहर 12 बजे से कैबिनेट की बैठक विधानसभा में ही मुख्यमंत्री के कक्ष में सीएम की अध्यक्षता में होगी । बैठक में बजट से संबंधित बातों पर चर्चा संभव है ।

युवाओं के लिए बड़ा दिन

माना जा रहा है कि आज पेश होने वाले बजट में वित्त मंत्री बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का द्वार खोल सकते हैं । उम्मीद जताई जा रही है कि बजट में शिक्षक भर्ती का ऐलान हो सकता है । ऐसे में सभी युवाओं की निगाहें इस बजट पर टिकी है ।

Share
पढ़ें   रायपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी: 2500 किलो नकली पनीर जब्त, फैक्ट्री में मिले खतरनाक केमिकल, संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

 

 

 

 

 

You Missed