8 Mar 2026, Sun

सूरजपुर में जनपद पंचायत चुनाव के दौरान बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प: मंत्री प्रतिनिधि ने कांग्रेस पर बाहरी गुंडे बुलाकर हमला कराने का लगाया आरोप, कांग्रेस ने कहा – सत्ता के नशे में चूर है भाजपा

ब्यूरो रिपोर्ट

सूरजपुर, 06 मार्च 2025

जनपद पंचायत ओड़गी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव बढ़ गया। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति और मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि उन्होंने दूसरे राज्यों से गुंडों को बुलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करवाया। वहीं, कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर झूठे आरोप लगा रही है और सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

भाजपा ने लगाया गुंडों को बुलाने का आरोप

गुरुवार को ओड़गी जनपद कार्यालय में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान भाजपा नेता व मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाहरी राज्यों से लोगों को बुलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की और माहौल खराब करने की कोशिश की। इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया।

“भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही” – कांग्रेस

पूर्व विधायक और संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं बुलाया। उन्होंने कहा, “ये आरोप पूरी तरह झूठे हैं। बल्कि, भाजपा ही सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और लोगों पर दबाव बना रही है। मैं खुद दस साल विधायक रहा, लेकिन ऐसी स्थिति कभी नहीं बनी।”

एसडीओपी ने कराया मामला शांत

विवाद बढ़ता देख मौके पर पहुंचे एसडीओपी ने स्थिति को नियंत्रित किया और हालात सामान्य किए।

पढ़ें   राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य व्यक्ति का सर्वांगीण विकास - प्रसन्ना आर

निर्विरोध अध्यक्ष बने इंद्रमणि पैकरा, उपाध्यक्ष बनीं सुधा तिवारी

विवाद और तनाव के बीच भाजपा समर्थित इंद्रमणि पैकरा को जनपद पंचायत ओड़गी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए हुए रोचक मुकाबले में सुधा तिवारी ने चार मतों से जीत हासिल की।

“अब चुनाव में धांधली नहीं होगी”

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा, “पहली बार ओड़गी में निष्पक्ष तरीके से वोटिंग हुई है। पहले यहां मतदान तो होता था, लेकिन फैसला कोई और करता था। अब ऐसा नहीं चलेगा। कोई भी डराकर या धमकाकर चुनाव नहीं जीत सकता।”

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed