8 Mar 2026, Sun

जशपुर में खौफनाक वारदात: चाचा ने 3 साल की भतीजी का सिर काटकर चूल्हे में रखा, पारिवारिक विवाद या तंत्र-मंत्र? पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ब्यूरो रिपोर्ट
जशपुर, 06 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक चाचा ने अपनी तीन साल की भतीजी की निर्मम हत्या कर दी। उसने बच्ची का सिर काटकर घर के चूल्हे में रख दिया। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मामला बागबहार थाना क्षेत्र के छातासराई गांव का है।

हत्या की वजह पारिवारिक विवाद

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी रामप्रसाद नाग (35) का अपने भाई राजाराम नाग से पारिवारिक विवाद चल रहा था। आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर भी बताया जा रहा है। वारदात के दिन, 5 मार्च को, जब घर पर कोई नहीं था, तो उसने मासूम खुशी नाग (03) को बेरहमी से मार डाला।

स्थानीय लोगों का मानना है कि हत्या तंत्र-मंत्र और बलि से जुड़ी हो सकती है, लेकिन पुलिस ने इस आशंका को खारिज कर दिया है।

एसएसपी बोले- बलि नहीं, अंधविश्वास की उपज

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, “यह घटना पूरी तरह पारिवारिक विवाद का नतीजा है। बलि जैसी अफवाहें बेबुनियाद हैं। जांच में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है। गांव के कुछ अनपढ़ और अंधविश्वासी लोगों के दिमाग की उपज है कि यह हत्या किसी तंत्र-मंत्र से जुड़ी है।”

गांव में दहशत, आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद ग्रामीणों में डर और आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी रामप्रसाद नाग को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। वहीं, बच्ची की मां रीता नाग बेटी की मौत के बाद से बदहवास है। पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच कर रही है।

Share
पढ़ें   'छोटा सा कार्टून कहता है बड़ी बात' : CM विष्णुदेव साय कार्टून वॉच कार्टून फेस्टिवल-2024 में हुए शामिल, उल्लेखनीय योगदान के लिए कार्टूनिस्टों को किया सम्मानित

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed