6 Jun 2026, Sat
Breaking

CG में मंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष 48 घंटे के भीतर देना पड़ेगा जवाब, मंत्री लखनलाल देवांगन को भारी पड़ सकती है उनकी एक गलती

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 10 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को कोरबा नगर निगम सभापति पद पर भाजपा से बागी होकर चुने गए नूतन सिंह ठाकुर को बधाई देना भारी पड़ गया। भाजपा ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मंत्री देवांगन को नोटिस जारी किया है।

 

 

मंत्री लखनलाल देवांगन ने नूतन सिंह ठाकुर को कोरबा नगर निगम का सभापति चुने जाने पर बधाई दी थी। उन्होंने इसे बीजेपी की जीत बताया और कहा कि यह जीत सभी निर्वाचित पार्षदों की एकजुटता का परिणाम है। देवांगन ने यह भी कहा कि अब नगर निगम में महापौर और सभापति दोनों पदों पर बीजेपी का कब्जा है, जिससे कोरबा के विकास को नई गति मिलेगी। हालांकि, भाजपा ने मंत्री देवांगन की इस बधाई पर आपत्ति जताई और इसे पार्टी के लिए अनुशासनहीनता माना।

Share
पढ़ें   रायपुर वनडे मैच में ट्रैफिक अलर्ट : 3 दिसंबर को बदल जाएगा नया रायपुर का रूट—दर्शकों के लिए जारी हुई बड़ी गाइडलाइन

 

 

 

 

 

You Missed