7 Apr 2025, Mon 10:29:57 AM
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: CM विष्णुदेव साय आज विधानसभा सत्र में होंगे शामिल, रायपुर प्रेस क्लब में मनाएंगे होली मिलन, शाम को मंत्रिपरिषद बैठक में लेंगे अहम फैसले, जानें पूरा शेड्यूल…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 मार्च 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। दिन की शुरुआत वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से प्रस्थान कर सुबह 9:45 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचने के साथ करेंगे। इसके बाद वे विधानसभा सत्र में भाग लेंगे, जो सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक चलेगा।

 

विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रायपुर प्रेस क्लब, मोतीबाग पहुंचेंगे, जहां शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 5:05 बजे अपने निवास लौटेंगे और शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

दिनभर की व्यस्तताओं के बाद मुख्यमंत्री अपने निवास पर रात्रि विश्राम करेंगे।

Share
पढ़ें   रानीदहरा वॉटरफॉल में हादसा: डिप्टी CM अरुण साव के भांजे का शव बरामद, दोस्तों संग मनाने गया था पिकनिक

 

 

 

 

 

By Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed