14 Mar 2026, Sat
Breaking

विधानसभा में भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी पर हंगामा: विपक्ष ने की CBI जांच की मांग, राजस्व मंत्री ने जांच का किया ऐलान, असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 मार्च 2025

विधानसभा बजट सत्र के 12वें दिन आज बुधवार काे विपक्ष ने भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी का मामला उठाया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि यह बड़ी गड़बड़ी है कई लोग मिले हुए हैं। इसमें राजनीतिक दलों के लोगाें के भी मिले होने की आशंकाहैं, इसकी सीबीआई से जांच होने चाहिए। विभागीय मंत्री टंकराम वर्मा ने आयुक्त से जांच करने का ऐलान किया। वहीं मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने बहिर्गमन किया।

विधानसभा में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी स्वीकार करते हुए कहा कि अधिसूचना के बाद रकबे का टुकड़ा किया गया. अधिकृत भूमि का दोबारा भू-अर्जन किया गया। ट्रस्ट के बदले ट्रस्ट के व्यक्ति को मुआवजा मिल गया। डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी पर कार्रवाई की गई है।इस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाए। निलंबन ऐसी प्रक्रिया है, जिससे दोषी जल्द बच जाते हैं। निलंबन से लौटने के बाद फिर अधिकारी उसी हिसाब से काम करते हैं। मेरा निवेदन है कि मामले की सीबीआई जांच की मांग स्वीकार कर लें।
इस पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मामले की जांच आयुक्त से कराने का ऐलान किया। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जांच में कहीं हीलाहवाला नहीं किया जाएगा। कांग्रेस की सरकार ने तो सीबीआई को बैन किया था। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने विधायकों की समिति बनाकर मामले की जांच कराने की मांग की।
भारतमाला परियोजना में जांच की मांग पर विपक्ष के हंगामे के बीच सत्तापक्ष के विधायक रिकेश सेन ने बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस को केंद्रीय एजेंसी पर कब से भरोसा हो गया, जो लोग सीबीआई को बैन करते हैं। ईडी पर भरोसा नहीं है. वह आज जांच की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने शिकायत के आधार पर जांच के दायरे पर सवाल उठाया। मंत्री ने कहा कि आयुक्त से विस्तृत जांच कराई जाएगी। इसके बाद भारतमाला परियोजना के गड़बड़ी पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सत्तापक्ष के जवाब से असंतुष्ट होकर हाईकोर्ट जाने का ऐलान किया। इसके बाद विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया।

Share
पढ़ें   गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: ड्यूटी खत्म कर लौट रहे आरपीएफ जवान की सड़क हादसे में मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ परिवार को सौंपा शव

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed