17 Mar 2025, Mon 8:27:55 PM
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: CM विष्णुदेव साय आज जशपुर में जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल, एनसीसी कैडेट्स से करेंगे मुलाकात, प्रतिभाशाली छात्रों का करेंगे सम्मान, जानें पूरा शेड्यूल…

प्रमोद मिश्रा

जशपुर, 16 मार्च 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 16 मार्च 2025 (रविवार) को जशपुर के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न शपथ ग्रहण समारोहों और सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

 

 

मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे निज निवास, बगिया से प्रस्थान करेंगे और 11:30 बजे आगडीह एयरस्ट्रिप, जशपुर पहुंचेंगे। वहां से वे बगिया हेलीपेड, कांसाबेल जाएंगे और एनसीसी के फ्लाइंग कैडेट प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन करेंगे। इसके बाद 11:40 बजे वे हेलीकॉप्टर से आगडीह एयरस्ट्रिप, जशपुर के लिए रवाना होंगे और 11:45 बजे रक्षित पुलिस लाइन, जशपुर पहुंचेंगे।

सुबह 11:55 बजे मुख्यमंत्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल, जशपुर में नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 12:55 बजे तक चलेगा, जिसके बाद वे वहां से प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री व्यवहार न्यायालय, जशपुर पहुंचेंगे, जहां वे जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 2:00 बजे तक चलेगा, इसके बाद वे 2:05 बजे पुराने विश्राम गृह, जशपुर पहुंचेंगे और कुछ समय आरक्षित रहेगा।

2:45 बजे मुख्यमंत्री पुराना विश्राम गृह छोड़कर 2:55 बजे श्याम पैलेस, जशपुर पहुंचेंगे, जहां आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे जिले के मेधावी छात्रों और अन्य प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 3:50 बजे श्याम पैलेस से रवाना होंगे और 3:55 बजे रक्षित पुलिस लाइन, जशपुर पहुंचेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा 5:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे और 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर लौटेंगे।

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय आज लेंगे गृह विभाग की महत्वपूर्ण बैठक: कई जिलों के एसपी के तबादले की तैयारी, सूरजपुर हत्याकांड के बाद वहां के पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण की अटकलें तेज, राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस बने अधिकारियों को मिल सकता है बड़ा जिला..

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed