20 Oct 2026, Tue
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय जशपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल…राज्यपाल कोरबा जिले के दौरे पर…भारत और वेस्टइंडीज का फाइनल मैच…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 मार्च 2025

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न शपथ ग्रहण समारोहों और सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे निज निवास, बगिया से प्रस्थान करेंगे और 11:30 बजे आगडीह एयरस्ट्रिप, जशपुर पहुंचेंगे। वहां से वे बगिया हेलीपेड, कांसाबेल जाएंगे और एनसीसी के फ्लाइंग कैडेट प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन करेंगे। इसके बाद 11:40 बजे वे हेलीकॉप्टर से आगडीह एयरस्ट्रिप, जशपुर के लिए रवाना होंगे और 11:45 बजे रक्षित पुलिस लाइन, जशपुर पहुंचेंगे।

सुबह 11:55 बजे मुख्यमंत्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल, जशपुर में नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 12:55 बजे तक चलेगा, जिसके बाद वे वहां से प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री व्यवहार न्यायालय, जशपुर पहुंचेंगे, जहां वे जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 2:00 बजे तक चलेगा, इसके बाद वे 2:05 बजे पुराने विश्राम गृह, जशपुर पहुंचेंगे और कुछ समय आरक्षित रहेगा।

2:45 बजे मुख्यमंत्री पुराना विश्राम गृह छोड़कर 2:55 बजे श्याम पैलेस, जशपुर पहुंचेंगे, जहां आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे जिले के मेधावी छात्रों और अन्य प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 3:50 बजे श्याम पैलेस से रवाना होंगे और 3:55 बजे रक्षित पुलिस लाइन, जशपुर पहुंचेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा 5:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे और 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर लौटेंगे।

राज्यपाल का कोरबा जिला प्रवास

पढ़ें   रायपुर नगर निगम में विवाद: महापौर मीनल चौबे ने मंदिरों से संपत्तिकर नोटिस देने पर जताई गहन नाराजगी, मोहर्रिर सुषात और अमर को कारण बताओ नोटिस जारी, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल रमेन डेका (Governor Ramen Deka) 16 एवं 17 मार्च को कोरबा प्रवास पर रहेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल रमेन डेका 16 मार्च को प्रातः 11.30 बजे सर्किट हाउस बिलासपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 13.30 बजे एनटीपीसी गेस्ट हाउस कावेरी भवन कोरबा पहुंचेंगे एवं लंच करेंगे। वे अपरान्ह 3.30 बजे कावेरी भवन से प्रस्थान कर 4.30 बजे बुका रिसोर्ट पहुंचेंगे एवं भ्रमण करेंगे। उसके बाद वे एनटीपीसी गेस्ट हाउस कावेरी भवन कोरबा पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

भारत और वेस्टइंडीज की भिंड़त फाइनल में

भारत और वेस्टइंडीज के के लीजेंड आज रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर में फाइनल मैच में भिड़ेंगे । फाइनल मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा । भारतीय टीम में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान अपने बल्लेबाजी से लोगों के दिल जीतते नजर आएंगे, तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम से ब्रायन लारा, सिमंस अपने बल्लेबाजी का लोहा मनवाते नजर आएंगे ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed