18 Jun 2025, Wed
Breaking

CG में मौसम ने बदला मिजाज: द्रोणिका-पश्चिमी विक्षोभ की दोहरी मार से 3 मई तक गरज-चमक, तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी, आज 12 जिलों में आरेंज अलर्ट

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 मई 2025

प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तर केरल तक फैली उत्तर-दक्षिण द्रोणिका और 2 मई से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण छत्तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर नमी प्रवेश कर रही है। इसके प्रभाव से 2 और 3 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक, तेज अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आमजन और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार यह द्रोणिका लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली है, जिसके कारण वातावरण में बदलाव हो रहा है। बंगाल की खाड़ी से भी नमी की आपूर्ति हो रही है, जिससे बारिश और अन्य मौसमी गतिविधियों को बल मिल रहा है।

2 मई को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर और रायगढ़ संभागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर तेज अंधड़, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। यह स्थिति 3 मई तक बनी रह सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि इन गतिविधियों के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले दो दिनों में तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम के इस बदलाव से गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी होगा।

Share
पढ़ें   हटके खबर : व्यापार में धोखाधड़ी, कम दाम पर 'प्याज' बेचने का दिया झांसा.. व्यापारी को लगा लिया था हजारों रुपए का चूना.. पढ़िए पूरी रिपोर्ट

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed