प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 08 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार, 08 जुलाई 2025 को मैनपाट के रोपाखार क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 09:25 बजे पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह, कमलेश्वरपुर (रोपाखार) से प्रस्थान कर 09:30 बजे तिब्बती मठ, सभा कक्ष, कैम्प नं.-1, रोपाखार में आयोजित त्रि-दिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे।
यह प्रशिक्षण शिविर जनप्रतिनिधियों के लिए शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क के आधुनिक तरीकों पर केंद्रित रहेगा। मुख्यमंत्री के 10:00 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहने की संभावना है।
इसके पश्चात वे तिब्बती मठ से पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह लौटेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। यात्रा के लिए कार, ट्रेन या हेलीकॉप्टर जैसे परिवहन माध्यमों की व्यवस्था आवश्यकता अनुसार की गई है।
प्रशिक्षण शिविर में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के कई सांसद, विधायक और मंत्रीगण भी उपस्थित रहेंगे। मैनपाट में यह आयोजन पार्टी संगठन की दिशा और कार्यशैली को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।





