11 Jun 2025, Wed 8:10:39 AM
Breaking

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ में भव्य स्वागत: माना एयरपोर्ट पर पारंपरिक नाचा-गायन, CM विष्णुदेव साय समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 मार्च 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने एक दिवसीय दौरे पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं। वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर के माना एयरपोर्ट पर उतरते ही उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने राष्ट्रपति का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

महापौर मीनल चौबे, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे और मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के सम्मान में छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक नाचा और राउत नाचा की प्रस्तुति दी गई। लोक कलाकारों के नृत्य और गायन से एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक माहौल बन गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस दौरे को प्रदेश के लिए अहम माना जा रहा है, जिसमें वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी और राज्य की विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगी।

Share
पढ़ें   CG निगम मंडलों में नियुक्ति ब्रेकिंग : CM भूपेश बघेल ने आयोग, निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों के रिक्त पदों पर की नियुक्तियां, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य पद पर हुई नियुक्तियां, देखें लिस्ट

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed