प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 29 मार्च 2025
मुख्यमंत्री 29 मार्च 2025 को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरे की शुरुआत सुबह 11:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान के साथ होगी। इसके बाद वे 11:30 बजे होटल बेबीलॉन कैपिटल, व्हीआईपी चौक, रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे “नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन बैंक ऑडिट एंड एआई” में शामिल होंगे। यह सम्मेलन 11:30 से 12:20 बजे तक चलेगा।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री 12:25 बजे होटल बेबीलॉन कैपिटल से प्रस्थान करेंगे और 12:30 बजे होटल सायाजी, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे “आईआईटी भिलाई और छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव – विजन विकसित” में भाग लेंगे, जो 12:30 से 1:00 बजे तक आयोजित होगा। इसके बाद वे “भारत 2047” कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री होटल सायाजी से प्रस्थान करेंगे और 1:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।