2 Apr 2025, Wed 2:11:03 AM
Breaking

सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर बड़ा एनकाउंटर: माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच घंटों से जारी गोलीबारी, सर्च ऑपरेशन तेज

सुकमा/दंतेवाड़ा, 29 मार्च 2025

सुकमा और दंतेवाड़ा के सरहदी इलाके में शनिवार सुबह से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार, माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बल की टीम इलाके में निकली थी, तभी सुबह करीब 8 बजे माओवादियों से आमना-सामना हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में माओवादियों को भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग ऑपरेशन भी जारी है।

 

इस मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Share
पढ़ें   CM का जन्मदिन कल : मुख्यमंत्री निवास में कल रहेगा ओपन हाउस, आप भी दे सकते हैं अपने मुख्यमंत्री को बधाई

 

 

 

 

 

By Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed