8 Mar 2026, Sun
Breaking

CG में मौसम का बड़ा बदलाव: तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट, अगले 3 घंटे में कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम, जानें अपने जिले का हाल…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 अप्रैल 2025

छत्तीसगढ़ में अगले तीन घंटों के भीतर तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले: बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव और नारायणपुर। इन जिलों में शाम 5 बजे से अगले तीन घंटे के दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं, साथ ही मध्यम गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

यलो अलर्ट वाले जिले: रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा और महासमुंद में भी तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन घंटे में इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

प्रदेश में बदल रहा मौसम: रायपुर में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग में अगले दो दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

तापमान में गिरावट, लेकिन अप्रैल के अंत में बढ़ेगी गर्मी: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अप्रैल का पहला सप्ताह ठंडक भरा रहेगा, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। हालांकि, सप्ताह के अंत तक मौसम साफ हो जाएगा और दूसरे सप्ताह से गर्मी बढ़ने लगेगी।

मौसम परिवर्तन का कारण: दक्षिणी छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक बने चक्रवातीय दबाव के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इस प्रभाव से प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक मौसम ठंडा और सुहावना रहेगा।

पढ़ें   चंपारण मे भव्य शिव महापुराण का आयोजन : 7 जनवरी से 13 जनवरी तक भक्तिमय होगा माहौल, स्वामी भास्करानंद जी महाराज के अमृतवाणी से सुन पायेंगे शिव महापुराण

अगले तीन दिनों का अलर्ट:

  • 2 अप्रैल: सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायपुर, बलौदा बाजार, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, सुकमा, बीजापुर सहित अन्य जिले।
  • 3 अप्रैल: कोरिया, मनेंद्रगढ़, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर आदि जिले।
  • 4 अप्रैल: बस्तर, कांकेर, नारायणपुर, सरगुजा, गरियाबंद, धमतरी सहित अन्य जिले।

अप्रैल के अंत में बढ़ेगी गर्मी: मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल के तीसरे और चौथे सप्ताह में लू (हीटवेव) की स्थिति बन सकती है, जिससे तापमान 4-5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। रात में भी गर्म हवाएं महसूस होंगी।

सतर्कता बरतने की अपील: छत्तीसगढ़ में मौसम के इस बदलाव को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है और लोगों को सावधान रहने का आग्रह किया है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed