8 Mar 2026, Sun
Breaking

छत्तीसगढ़ में B.Ed सहायक शिक्षकों का महा आंदोलन: 2,621 फीट लंबी चुनरी यात्रा निकाली, 111 दिन से जारी संघर्ष, आज हो सकती है बड़ी घोषणा

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 04 अप्रैल 2025

छत्तीसगढ़ में बर्खास्त B.Ed सहायक शिक्षकों ने समायोजन और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर गुरुवार को 2,621 फीट लंबी चुनरी यात्रा निकाली। यह यात्रा ISBT बस स्टैंड भाठागांव से शीतला माता मंदिर तक निकाली गई। यह शिक्षकों के आंदोलन का 111वां दिन था।

महिला शिक्षकों ने कहा कि यह सिर्फ नौकरी की नहीं, बल्कि आत्मसम्मान की लड़ाई है। नवरात्रि के अवसर पर शक्ति की आराधना के साथ, उन्होंने अपने संघर्ष को मां दुर्गा से जोड़ते हुए कहा कि जैसे देवी ने अधर्म के खिलाफ शस्त्र उठाए, वैसे ही वे भी अपने अधिकारों के लिए अडिग हैं।

शिक्षिका गायत्री देवी मिंज ने कहा – “मैंने अपने विद्यार्थियों को घर और स्कूल, दोनों जगह संभाला। अब जब न्याय की घड़ी आई है, तो हम अपने हक के लिए खड़े हैं। हमें विश्वास है कि सरकार हमारी मांगों को समझेगी।”

निकिता देशमुख ने कहा – “एक शिक्षिका, जो स्वयं नारी शक्ति का प्रतीक है, न्याय की आस में संघर्ष कर रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। हमें विश्वास है कि मां दुर्गा का आशीर्वाद हमें न्याय दिलाएगा।”

आज होगी समिति की बैठक

3 जनवरी 2025 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनाई गई समिति की दूसरी बैठक आज (4 अप्रैल) प्रस्तावित है। शिक्षकों को उम्मीद है कि इस बैठक में समायोजन को लेकर ठोस निर्णय लिया जाएगा।

बर्खास्त शिक्षकों ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार पर पूर्ण विश्वास है। उन्हें आशा है कि समिति का निर्णय उनके पक्ष में होगा। इस आंदोलन को जनता का भी व्यापक समर्थन मिला है, जिससे शिक्षकों के संघर्ष को नई ऊर्जा मिली है।

Share
पढ़ें   क्या बिलाईगढ़ विधानसभा में कांग्रेसी ही कांग्रेस को खोखला करने में लगे? : एक के बाद एक कांग्रेस जनप्रतिनिधियों का कांग्रेस से इस्तीफा, कविता प्राण लहरे के विधायक बनने के बाद भी कांग्रेस छोड़ रहे कांग्रेसी, अब तो विधायक ने ही खोला अपने पार्टी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed