7 Mar 2026, Sat

रेलवे का बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ के यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 15 से 24 अप्रैल तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 04 अप्रैल 2025

रेलवे ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, रेलवे ने 15 से 24 अप्रैल 2025 तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड रेल मंडल के मेरामण्डली-हिन्दोल रोड सेक्शन में तीसरी और चौथी रेलवे लाइन को मेरामण्डली स्टेशन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।

रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची:

  • Jodhpur – Puri Express (20814): 19 अप्रैल 2025 को जोधपुर से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द।
  • Puri – Jodhpur Express (20813): 16 अप्रैल 2025 को पूरी से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द।
  • LTT – Puri Express (12145): 13 अप्रैल 2025 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द।
  • Puri – LTT Express (12146): 15 अप्रैल 2025 को पूरी से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द।
  • Gandhidham – Puri Express (12993): 18 अप्रैल 2025 को गांधीधाम से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द।
  • Puri – Gandhidham Express (12994): 21 अप्रैल 2025 को पूरी से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द।
  • Indore – Puri Express (20917): 15 और 22 अप्रैल 2025 को इंदौर से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द।
  • Puri – Indore Express (20918): 17 और 24 अप्रैल 2025 को पूरी से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय इस सूचना का ध्यान रखें और रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट लेते रहें।

Share
पढ़ें   केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि, नक्सलवाद पर उच्च अधिकारियों से करेंगे अहम बैठक

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed