7 Mar 2026, Sat

CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज ANI पॉडकास्ट, अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के 18वें त्रैवार्षिक अधिवेशन, हनुमान जन्मोत्सव महाआरती सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें मिनट 2 मिनट कार्यक्रम…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री शनिवार, 12 अप्रैल को राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका दिन सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस से प्रस्थान के साथ आरंभ होगा।

वे सुबह 10:55 बजे हॉटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट, नवा रायपुर अटल नगर पहुँचेंगे, जहाँ 11:00 बजे से 12:00 बजे तक ANI पॉडकास्ट कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे मारुति मंगलम् भवन, गुढ़ियारी, रायपुर के लिए रवाना होंगे, जहाँ 12:30 बजे अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के 18वें त्रैवार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद वे 1:00 बजे वहाँ से प्रस्थान कर 1:10 बजे रेलवे स्टेशन चौक, रायपुर पहुँचेंगे। यहाँ वे 1:10 से 1:20 बजे तक हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित महाआरती में भाग लेंगे।

महाआरती के पश्चात मुख्यमंत्री 1:20 बजे रेलवे स्टेशन चौक से प्रस्थान कर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस लौटेंगे, जहाँ कुछ समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर 2:30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल मुख्यालय, सेक्टर-19, अटल नगर के लिए रवाना होंगे और 2:50 बजे पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 3:30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल भवन, सेक्टर-24, अटल नगर पहुँचेंगे, जहाँ वे छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड और छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष के रूप में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

दिन के अंत में वे शाम 4:20 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल भवन से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
पढ़ें   CG में NHM कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा : बस्तर के 887, कांकेर के 655 और बलौदाबाजार के 421 समेत हजारों स्वास्थ्यकर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, अनिश्चितकालीन हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.