4 Sep 2026, Fri
Breaking

CG में ACB की बड़ी कार्रवाई : जमीन की फौती दर्ज करने नायब तहसीलदार ने मांगी रिश्वत, 50 हजार घूस लेते ACB की टीम ने नायब तहसीलदार को पकड़ा

बिलासपुर, 10 नवंबर 2025

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शनिवार को सीपत तहसील में एक बड़ी कार्रवाई अंजाम दी । यहां के नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया । अधिकारी किसान की जमीन की फौती दर्ज करने और नामांतरण के लिए अवैध रकम मांग रहा था ।

शिकायत के बाद बिछाया गया ट्रैप

 

 

डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम बिटकुला निवासी प्रवीण पाटनवार ने 30 अक्टूबर को शिकायत की थी कि उसकी दिवंगत मां के नाम पर 21 एकड़ कृषि भूमि है । फौती दर्ज कर रिकॉर्ड में उसका और उसके भाई-बहनों का नाम जोड़ने के बदले नायब तहसीलदार कुर्रे ने 1.50 लाख रुपए की मांग की थी । शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए । सत्यापन के दौरान आरोपी ने 1.20 लाख रुपए में सौदा तय कर लिया, जिसके बाद एसीबी ने ट्रैप की तैयारी की ।

रिश्वतखोर तहसीलदार

कैफे में ली रिश्वत और वहीं हो गया गिरफ्तार

10 नवंबर को आवेदक को 50 हजार रुपए की पहली किस्त देकर भेजा गया । आरोपी ने यह रकम NTPC सीपत स्थित कॉफी हाउस में ली. जैसे ही उसने पैसे स्वीकार किए, पहले से घात लगाए एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया । रिश्वत की पूरी राशि आरोपी से बरामद कर ली गई है. अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया ।

धारा 7 के तहत मामला दर्ज, अभियान जारी

एसीबी ने आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है । डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि रिश्वतखोरी के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी । उन्होंने रिश्वत मांगने से जुड़े मामलों की शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 9926111932 और फोन नंबर 07752-250362 पर संपर्क करने की अपील की ।

पढ़ें   DURG में रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में सड़ा हुआ नर कंकाल मिला : बकरियां चराने गए व्यक्ति ने किया खुलासा, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

एसीबी बिलासपुर की यह कार्रवाई पिछले डेढ़ साल में की गई 37वीं सफल ट्रैप कार्रवाई है ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed