12 Mar 2026, Thu
Breaking

CG में बदला मौसम का मिजाज: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से 24 जिलों में बारिश के आसार, राजनांदगांव सबसे गर्म, बस्तर संभाग में 5 दिन तक गरज-चमक के साथ बौछारें, तापमान में उतार-चढ़ाव से बढ़ी बेचैनी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 अप्रैल 2025

छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम लगातार बदला हुआ है। बीते एक हफ्ते से प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी 4 दिनों तक आंधी और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 24 जिलों में आज बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

राजनांदगांव सबसे गर्म, 39 डिग्री तापमान

बारिश और आंधी के बावजूद राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं जताई है। हालांकि उसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

रायपुर में सामान्य से कम रहा दिन का तापमान

राजधानी रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। मंगलवार को भी धूप-छांव वाला मौसम रहने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रह सकता है।

बिलासपुर में राहत, दिन का तापमान 3 डिग्री गिरा

बिलासपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है। रात का तापमान 23.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने यहां अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।

बस्तर संभाग में 5 दिन तक बारिश की संभावना

बस्तर संभाग में भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव जारी है। सोमवार को नानगुर में 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने यहां अगले 4 से 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताए हैं। सोमवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

पढ़ें   CM विष्णुदेव साय अब ट्रेन से भी करेंगे राज्य के विविध क्षेत्रों का दौरा : बिलासपुर में आयोजित कवि सम्मेलन सुनने अमरकंटक एक्सप्रेस से हुए रवाना, कहा - ट्रेन से यात्रा का आनंद ही अलग होता है

अंबिकापुर में सामान्य से अधिक तापमान

अंबिकापुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग का अलर्ट: अगले कुछ दिन सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने आमजन को सलाह दी है कि आंधी और बारिश के दौरान सावधानी बरतें। खुले में ना निकलें और पेड़ों या पुराने निर्माण के नीचे खड़े न हों।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed