10 May 2025, Sat 9:48:53 PM
Breaking

CG के करोड़पति अफसरों की लिस्ट आई सामने: IAS अमित कटारिया 46 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर, 10 कलेक्टर भी निकले करोड़पति, देखें कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 21 अप्रैल 2025

देश में कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी अपनी लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब उनकी संपत्ति भी चर्चा का विषय बन रही है। छत्तीसगढ़ में सबसे अमीर आईएएस अधिकारियों की सूची सामने आई है, जिसमें 2004 बैच के वरिष्ठ आईएएस अमित कटारिया और 2005 बैच के टोपेश्वर वर्मा सबसे आगे हैं।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, अमित कटारिया के पास कुल 46 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिनमें से अधिकांश गुड़गांव में स्थित है, जहां प्रॉपर्टी की कीमतें ऊंची हैं। वहीं टोपेश्वर वर्मा के पास 12.4 करोड़ रुपये की एकल संपत्ति है। इन दोनों अधिकारियों की संपत्ति राज्य के अन्य अफसरों की तुलना में कहीं अधिक है।

10 कलेक्टर हैं करोड़पति

प्रदेश के 33 जिलों में तैनात कलेक्टरों में से 10 कलेक्टर करोड़पति हैं। इनमें सबसे आगे हैं बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिनके पास 2.68 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

अन्य करोड़पति कलेक्टरों में ये नाम शामिल हैं:

राजेंद्र कटारा, जन्मेजय महोबे, अभिजीत सिंह, दिव्या उमेश मिश्रा, गोपाल वर्मा, सर्वेश्वर भूरे, दीपक सोनी, लीना मंडावी और हरीश एस

1989 से 2005 बैच तक के वरिष्ठ अफसरों की संपत्ति

  • अर्पित जैन (1989 बैच) – 1.6 करोड़
  • रेणु पिल्लै (1991 बैच) – 4.15 करोड़
  • सुबोध सिंह (1992 बैच) – 1.47 करोड़
  • अमित अग्रवाल (1993 बैच) – 0.63 करोड़
  • मनीष रिचारिया (1994) – 1.91 करोड़
  • प्रियंका शुक्ला (1994) – 2.5 करोड़
  • विकास शील (1994) – 2.0 करोड़
  • आर्यन त्रिपाठी (1995) – 1.8 करोड़
  • नीरज मांडवीकर (1997) – 2.75 करोड़
  • वल्लीश्वरी वासुकि (1997) – 1.5 करोड़
  • गुलशन सिंह (2001) – 2.04 करोड़
  • मयंक श्रीवास्तव (2002) – 1.55 करोड़
  • कमलप्रीत सिंह (2002) – 2.65 करोड़
पढ़ें   बच्चे के इलाज के लिए चिंतित पिता की जनदर्शन में दूर हुई चिंता :एस्ट्रोफी ऑफ ब्लैडर से पीड़ित है 8 साल का बच्चा लक्ष्य, मुख्यमंत्री ने कहा - लक्ष्य के स्वास्थ्य का हम रखेंगे ध्यान, इलाज के लिए दिये 25 हज़ार रुपये का चेक

सिर्फ एक संपत्ति वाले अधिकारी

रिपोर्ट में बताया गया कि 9 अधिकारियों के पास केवल एक ही संपत्ति है। इनमें शामिल हैं:

अमित अग्रवाल, निखिल चंद्र श्रीवास्तव, प्रियंका शुक्ला, गोपाल वर्मा, दिव्या उईके, जितेंद्र शुक्ला, टोपेश्वर वर्मा, नीरज बंसोड़ और विपिन श्रीवास्तव

इस रिपोर्ट से साफ है कि छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसरों में संपत्ति के लिहाज से भी बड़ी खाई है और कुछ अधिकारी संपत्ति के मामले में बड़े नामों को भी पीछे छोड़ चुके हैं।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed