28 May 2025, Wed 4:34:46 PM
Breaking

कश्मीर में आतंक की नापाक साजिश: पहलगाम हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया की जान गई, सीएम विष्णु देव साय बोले- नहीं बख्शेंगे इंसानियत के दुश्मनों को

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 23 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह नृशंस और अमानवीय कृत्य अत्यंत निंदनीय है। आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है, और इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share
पढ़ें   बंगाल में हिंदुओं की हत्या पर अंबिकापुर में फूटा गुस्सा: सर्व हिंदू समाज की विशाल मशाल रैली, ममता सरकार के इस्तीफे और केंद्र से कड़ी कार्रवाई की मांग

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed