9 Mar 2026, Mon
Breaking

महासमुंद में ASI की संदिग्ध मौत से सनसनी: TI से मीटिंग को लेकर हुआ विवाद, अगले दिन किराए के कमरे में मिला शव, पोस्टमार्टम में जहर से मौत की पुष्टि, परिवार ने बताया हार्ट अटैक

प्रमोद मिश्रा

महासमुंद, 23 अप्रैल 2025

जिले के बागबाहरा थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) दशरथी साहू (60) ने थाना प्रभारी से विवाद के बाद कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव मंगलवार को बागबाहरा के महावीर कॉम्प्लेक्स स्थित किराए के मकान में मिला।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को क्राइम मीटिंग में शामिल न होने को लेकर ASI साहू और थाना प्रभारी अजय सिन्हा के बीच तीखा विवाद हुआ था। कहा जा रहा है कि बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच गाली-गलौज तक की नौबत आ गई। इसके बावजूद साहू अगले दिन ड्यूटी पर पहुंचे, लेकिन मंगलवार को थाने नहीं पहुंचे। जब एसडीओपी कार्यालय के स्टाफ ने उनके घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया तो वे अचेत अवस्था में मिले।

उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर में जहर की पुष्टि हुई है। फिलहाल कोमाखान थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मकान को सील कर दिया गया है और जांच जारी है।

मृतक ASI मूल रूप से सरायपाली ब्लॉक के ग्राम बैतारी के निवासी थे। हाल ही में उन्हें प्रमोशन मिला था और अब उनकी सेवा में सिर्फ दो वर्ष शेष थे।

वहीं, परिवार का कहना है कि साहू की मौत हार्ट अटैक से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट इसे खारिज करती है। बागबाहरा CHC के BMO डॉ. बुधियार सिंह बढ़ाई ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने शव का परीक्षण कर जहर की पुष्टि की है।

SP का बयान

पढ़ें   ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 5 दिन में तोड़ा 10 साल पुराना ग्लोबल रिकॉर्ड : वर्ल्डवाइड कमाई 362.75 करोड़ रुपये; बाजीराव मस्तानी समेत कई ब्लॉकबस्टर्स पीछे

एसपी आशुतोष सिंह ने विवाद की बात से इनकार करते हुए कहा कि साहू लंबे समय से बीमार थे और नियमित ड्यूटी नहीं कर पा रहे थे। SHO द्वारा केवल समझाइश दी गई थी और यह घटना 10 घंटे बाद की है। उन्होंने कहा कि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम की लिखित रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी।

मामला पुलिस विभाग में कार्यस्थल पर तनाव और वरिष्ठ अधिकारियों से रिश्तों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा कर रहा है। पुलिस जांच में अब यह स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या थी या कोई और साजिश।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed