10 May 2025, Sat 11:57:25 PM
Breaking

नवा रायपुर में बनेगा विश्वस्तरीय मल्टिस्पेशियलिटी अस्पताल: मुंबई में सीएम साय से मिले शाल्वी हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर, छत्तीसगढ़ में हेल्थकेयर निवेश को लेकर जताई बड़ी रुचि

प्रमोद मिश्रा

मुंबई, 24 अप्रैल 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में शाल्वी हॉस्पिटल्स के निदेशक शनाए विक्रम शाह ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने नवा रायपुर में एक अत्याधुनिक मल्टिस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना को लेकर रुचि जताई।

 

शाल्वी हॉस्पिटल्स की शुरुआत एक 6 बिस्तरों वाले अस्पताल से हुई थी, जो आज 8 राज्यों के 13 शहरों में फैले 16 अस्पतालों के एक विश्वसनीय हेल्थकेयर नेटवर्क में तब्दील हो चुका है। शाह ने बताया कि उनका समूह छत्तीसगढ़ में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री साय ने राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे निवेश और अधोसंरचना विकास की जानकारी साझा की और शाल्वी ग्रुप की पहल का स्वागत किया।

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय आज गरियाबंद दौरे पर: 338 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात, राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ में भी होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम...

 

 

 

 

 

By Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed