8 Mar 2026, Sun

श्रीलंका के दिग्गज औद्योगिक समूह ललन ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल यूनिट लगाने की जताई रुचि: मुंबई में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की खास मुलाकात, निवेश को लेकर हुआ अहम संवाद

प्रमोद मिश्रा

मुंबई/रायपुर, 23 अप्रैल 2025

श्रीलंका के प्रमुख औद्योगिक समूह ललन ग्रुप के प्रतिनिधि दिलीप पारिक ने आज मुंबई में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य में धागा और कपड़ा निर्माण इकाई स्थापित करने की इच्छा जताई।

पारिक ने बताया कि ललन ग्रुप श्रीलंका के सबसे बड़े विविधीकृत औद्योगिक समूहों में शामिल है, जो बागान, रबर उत्पाद, निर्माण, लॉजिस्टिक्स, पैकेजिंग इंजीनियरिंग और आतिथ्य सेवाओं जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीतियां और संसाधन-समृद्ध वातावरण उनके समूह की कार्यक्षमता और विस्तार योजनाओं से मेल खाती हैं।

मुख्यमंत्री साय से बातचीत में पारिक ने राज्य की नई औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए कहा कि 24 घंटे की पाली व्यवस्था, ऑनलाइन क्लियरेंस और समयबद्ध सेवाएं जैसे प्रावधान निवेशकों के लिए अत्यंत अनुकूल हैं।

मुख्यमंत्री साय ने ललन ग्रुप की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग देने को तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे निवेश से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उद्योग जगत को नई गति मिलेगी।

Share
पढ़ें   बासिंग कैंप परिसर में मुख्यमंत्री ने लगाई जनचौपाल : "जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का ले रहा हूं जायजा" – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed