26 May 2025, Mon 10:38:18 PM
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की लेंगे समीक्षा बैठक, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 अप्रैल 2025

सोमवार को मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे अपने निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग 11:25 बजे वे मंत्रालय पहुंचेंगे।

11:30 बजे मुख्यमंत्री गृह विभाग की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक के पश्चात वे 5:30 बजे मंत्रालय से कार द्वारा रवाना होंगे और 5:55 बजे होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, व्हीआईपी रोड, रायपुर पहुंचेंगे।

शाम 6:00 बजे मुख्यमंत्री ‘विस्तार न्यूज’ के प्रथम स्थापना उत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद वे 7:00 बजे होटल से प्रस्थान करेंगे और 7:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रहेगा।

Share
पढ़ें   बिना सूचना के एक माह से अधिक समय तक अनुपस्थित रहने वालों को नोटिस, निलंबन की जगह सीधे बर्खास्तगी

 

 

 

 

 

By Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed