10 Mar 2026, Tue
Breaking

सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन: कर्रेगुट्टा अभियान की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए कड़े निर्देश, बोले – नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ हमारा मिशन, विकास ही भविष्य

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के भविष्य को सुरक्षित करने का एक मिशन है।

बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने नक्सल विरोधी अभियानों में आपसी समन्वय और सूचना संकलन तंत्र को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प के साथ दृढ़ता से कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त और विकासोन्मुख प्रदेश के रूप में देशभर में एक नई पहचान मिलेगी।

Share
पढ़ें   एमसीबी: एसडीएम के ट्रांसफर पर कांग्रेसियों का जश्न, दफ्तर में छिड़का गंगाजल; नए अफसर को दिया उपहार

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed