8 Mar 2026, Sun
Breaking

बीजापुर नक्सल ऑपरेशन: कर्रेगुट्टा पहाड़ी में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार सातवें दिन भी जारी, बीयर बम को डिफ्यूज करने में सफलता

मीडिया 24 डेस्क

बीजापुर, 28 अप्रैल 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी के इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ सातवें दिन भी जारी है। इस बीच जवानों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए बीयर बम को डिफ्यूज करने में सफलता हासिल की है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें जवान बड़ी सतर्कता से बीयर बम को डिफ्यूज करते हुए नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इन बीयर बमों को पहाड़ियों के बीच के जंगलों और पगडंडियों पर लगाया था, ताकि जवानों को इनके धमाकों से नुकसान पहुंचाया जा सके। लेकिन DRG जवानों की सतर्कता ने इस साजिश को नाकाम कर दिया। बीयर बमों में आईईडी प्लांट किया गया था, और ये बम सीरीज में कुछ दूरी पर लगाए गए थे, जो संभवतः कमांड स्वीच से जुड़े थे।

इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और ग्रेहाउंड फोर्स के हजारों जवानों की तैनाती की गई है। इस अभियान के दौरान हिड़मा और देवा जैसे खतरनाक नक्सल कमांडरों को घेरा जा चुका है, और छत्तीसगढ़ सरकार का दावा है कि यह नक्सलियों पर अंतिम प्रहार है।

शनिवार को गलग़म के जंगलों में हुए आईईडी ब्लास्ट में एक DRG जवान घायल हुआ था, जिसे गलगम CRPF कैंप में इलाज दिया जा रहा है। इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने अब तक 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 के शव बरामद किए गए हैं।

नक्सलियों ने इस ऑपरेशन को तुरंत रोकने और शांति वार्ता की पेशकश की थी, जब नक्सलियों के उत्तर पश्चिम बस्तर ब्यूरो के प्रभारी रूपेश ने शुक्रवार को प्रेस नोट जारी कर यह अपील की थी।

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय ने राडा ऑटो एक्सपो 2025 का किया उद्घाटन: 50 प्रतिशत रोड टैक्स छूट का ऐलान, किसानों की आय बढ़ने से ऑटो सेक्टर में तेजी, पूरा छत्तीसगढ़ अर्थव्यवस्था को होगा फायदा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed