7 Mar 2026, Sat

CG दुर्ग में तीन तलाक का मामला: पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रईस खोखर को भोपाल से गिरफ्तार कर भेजा जेल, पत्नी ने की थी शिकायत

मीडिया 24 डेस्क

दुर्ग, 28 अप्रैल 2025

तीन तलाक के एक मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद रईस खोखर को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच पद्मनाभपुर थाना पुलिस कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कसारीडीह निवासी रेशमा फातिमा ने पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में रेशमा ने बताया कि उसका विवाह 16 नवम्बर 2023 को मोहम्मद रईस से मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। विवाह के समय रेशमा की मां ने वर पक्ष को 1,07,786 रुपये नगद, सोना-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती उपहार दिए थे।

निकाह के बाद रेशमा अपने पति के साथ नागपुर से कसारीडीह आकर रहने लगी थी। कुछ समय बाद ही रईस का व्यवहार बदल गया और वह रेशमा से बिना वजह झगड़े करने लगा। पीड़िता के मुताबिक, 18 दिसम्बर 2024 को रईस ने उसे तीन बार ‘तलाक’ बोलकर रिश्ता समाप्त कर दिया और बाद में किसी अन्य युवती से विवाह कर लिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुस्लिम विवाह अधिनियम की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया। जांच में पता चला कि आरोपी भोपाल के टीपी नगर इलाके में छिपा हुआ था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Share
पढ़ें   विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा ने एमपी-छत्तीसगढ़ में झोंकी पूरी ताकत, मोदी, शाह और नड्डा के चुनावी राज्यों में होंगे तूफानी दौरे

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed