7 Mar 2026, Sat

वनमंत्री केदार कश्यप का बस्तर दौरा: 1.18 करोड़ की सौगात, विकास कार्यों का भूमिपूजन, तेज़ी से बदल रहा बस्तर, वन नेशन वन इलेक्शन को बताया देश की जरूरत

प्रमोद मिश्रा

जगदलपुर/ नारायपुर, 29 अप्रैल 2025

वनमंत्री केदार कश्यप एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रवास के दौराण आज उन्होंने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के बस्तर विकास खंड में क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात दी। वन मंत्री केदार कश्यप करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर उपस्थित जन समूह को संबोधित किया। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारे बस्तर संभाग के विकास के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की भाजपा सरकार सहित केंद्र की मोदी सरकार भी बस्तरवासियों के साथ है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के विकास कार्यों और नियद नेल्लानार जैसे योजनाओं के क्रियान्वयन से बस्तर नक्सल मुक्त क्षेत्र की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा सपना अब साकार होने लगा है। भाजपा सरकार के नियद नेल्ला नार योजना ने बस्तर के उन क्षेत्रों में मूलभुत सुविधाओं और अवश्यकताओं को पूर्ण करने का कार्य किया है जहाँ आजादी के 70 साल बाद भी कांग्रेस की सरकार पहुंच नहीं पायी। वनमंत्री ने कहा कि हमारा बस्तर अब हर दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

विधानसभा क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात, सड़क

वनमंत्री केदार कश्यप ने आज ग्राम पंचायत मांदलापाल, कुंगारपाल, बाकेल, भानपुरी में आंगनबाडी केंद्र, सांस्कृतिक मंच, चबूतरा, सीसी सड़क निर्माण, विभिन्न स्थानों पर हाई मास्क लाइट की व्यवस्था जैसे करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन कर क्षेत्र वासियों को 1 करोड़ 18 लाख रूपये का सौगात प्रदान किया है।

तेन्दुपत्ता से जनजाति समाज के जीवन में बदलाव, हर एक पत्ता खरीदने का वादा हो रहा पूरा

पढ़ें   रायपुर नगर निगम ने लॉन्च किया अपना वाट्सएप चैनल : गंदगी, नल बंद रहने की शिकायत अब वाट्सएप से भी, तुरंत करें सेव 99812 11100

जन समूह को सम्बोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार बस्तर ही नहीं पुरे प्रदेश के तेन्दु पत्ता संग्रहकों को ख़ुशी प्रदान कर रहे हैं। हमारी सरकार ने तेन्दुपत्ता का मूल्य बढ़ा कर हर एक पत्ता खरीदने का वादा किया था उसे हम पूरा कर रहे हैं। तेन्दुपत्ता सहित अन्य लघु वनोपज के खरीदी बिक्री से भी जनजाति जीवन में बदलाव आज बस्तर में देखने को मिल रहा है।

वन नेशन वन इलेक्शन वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता

मंत्री केदार कश्यप ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कहा कि हमें इस क्रांतिकारी परिवर्तन कि दिशा में आगे बढ़ना होगा। जहाँ विपक्ष के लोग क्षेत्रीय दल के माध्यम से अलग अलग समय में अलग अलग राज्यों में क्षेत्रों में चुनाव लड़ने को प्राथमिकता देती है वहीँ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हार जीत की परवाह ना करते हुए देश की संसाधन और सुरक्षा के लिये वन नेशन वन इलेक्शन अभियान की बात करते हैं। लोगों से मंत्री कश्यप ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन के माध्यम देश भर में एक ही समय पर लोकसभा और सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव आयोजित करने से भारत शक्तिशाली राष्ट्र बनकर उभरेगा। मेरा मानना है कि एक ही समय पर चुनाव होने से चुनाव खर्च कम होगा। सरकारी कामकाज, जन हितैषी कार्यों में बार बार के चुनाव से जो व्यवधान उत्पन्न होता है उससे राहत मिलेगी। इसके साथ सरकारें नीतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.