7 Mar 2026, Sat

PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस का विवादित पोस्टर वायरल: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव का तीखा हमला – पूछा, क्या अब नेहरू नहीं, मसूद अजहर के विचारों से चलेगी कांग्रेस?

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 29 अप्रैल 2025

कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विवादित पोस्टर सोशल मीडिया में पोस्ट करने पर छत्तीसगढ़ से पहली प्रतिक्रिया आई है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम के विवादित पोस्ट करने पर कांग्रेस को लताड़ लगाई है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा कि, क्या कांग्रेस अब नेहरू की जगह मसूद अजहर के विचारों से चलेगी। देश अपने राष्ट्र प्रधान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।
साव ने सोशल मीडिया में लिखा कि,

कांग्रेस की भाषा और पाकिस्तान पोषित आतंकवाद की भाषा बिल्कुल समानांतर है!

राष्ट्र प्रधान की सांकेतिक “सर तन से जुदा” तस्वीर बनाकर अपनी आतंकवादी विचारधारा को पूरी दुनिया के सामने रखने का कार्य कर रही है कांग्रेस पार्टी,
क्या कांग्रेस का ऐसा कोई एजेंडा भी है, जो देश के दुश्मनों तक पहुंचा रही है?

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय @narendramodi जी के “टुकड़े-टुकड़े” करने की धमकी देकर अपनी पार्टी के मंसूबों को पहले ही बता दिया था.!

यह कृत्य अति निंदनीय है। यह कांग्रेस के विचारों के गर्त में जाने का प्रतीक है।

@RahulGandhi जी बतायें कि क्या कांग्रेस अब नेहरू के विचारों से नहीं इमरान मसूद और मसूद अजहर के विचारों से चलेगी?

Share
पढ़ें   CG के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्रों को पाठ्यक्रम अवधि के दौरान निजी प्रेक्टिस, सेवा अथवा नौकरी करना प्रतिबंधित

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.