6 Sep 2026, Sun
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय वक्फ संशोधन बिल को लेकर होने वाले जनजागरण अभियान और व्याख्यान माला में होंगे शामिल…केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र रहेंगे रायपुर के प्रवास पर…वक्फ संशोधन बिल को लेकर बीजेपी करेगी कार्यक्रम की शुरुआत…ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा…IPL में मुंबई और राजस्थान का मुकाबला…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 01 मई 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:30 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय में होने वाले वक्फ संशोधन बिल जनजागरण अभियान में शामिल होंगे । इसके बाद वक्फ संशोधन बिल को लेकर होने वाले व्याख्यान माला में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज सभागृह में शाम 4:40 से 5:40 बजे तक मौजूद रहेंगे ।

 

 

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह आज रायपुर में

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह आज रायपुर में वक्फ संशोधन बिल को लेकर जनजागरण अभियान में शामिल होंगे । वहीं केंद्रीय मंत्री इस बिल को लेकर प्रेसवार्ता भी करेंगे साथ ही मेडिकल सभागृह में व्याख्यान माला में भी मौजूद रहेंगे ।

बीजेपी वक्फ संशोधन बिल को लेकर जाएगी मुस्लिम समाज के बीच

वक्फ संशोधन बिल को लेकर आज से 10 मई तक प्रदेश में जनजागरण अभियान बीजेपी चलाएगी । कार्यक्रम की शुरुआत आज से होगी । जनजागरण अभियान के तहत बीजेपी मुस्लिम समाज को बिल के फायदे बताएगी ।

छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के प्रमुख अरुण पन्नालाल के खिलाफ FIR दर्ज

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद पर्यटकों के नामों की गलत सूची सोशल मीडिया में जारी करने पर अरुण पन्नालाल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है । दरअसल, हिंदुवादी संगठनों ने FIR दर्ज करने को लेकर आजाद चौक थाना और अरुण पन्नालाल के घर का घेराव किया था । FIR दर्ज नहीं करने पर बजरंगदल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था । जयस्तंभ चौक पर सार्वजनिक मुंडन कराने की भी चेतावनी दी थी । धार्मिक भावनाएं आहत करने और अफवाह फैलाने समेत सोशल मीडिया में गलत कंटेंट वायरल करने की धाराओं के तहत FIR दर्ज हुई है । आजाद चौक थाना में FIR दर्ज किया गया है ।

पढ़ें   कोरबा में उतरा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलिकॉप्टर : मदनपुर में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर में शामिल होने पहुँचे, देखने उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

आज से ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा

1 मई 2025 से एटीएम से पैसे निकालने पर फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट खत्म हो जाएगी। अब हर बार आपको एटीएम से पैसे निकालने के लिए 19 रुपए चुकाने होंगे। पहले ये फीस 17 रुपए थी। इसके अलावा, अगर आप बैलेंस चेक करते हैं तो इसके लिए भी आपको 7 रुपए फीस चुकानी होगी हालांकि पहले फीस 6 रुपए थी।

IPL में आज राजस्थान और मुंबई का मुकाबला

IPL में आज मुंबई और राजस्थान का मुकाबला होगा । यह मैच शाम 7:30 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा । पॉइंट्स टेबल में मुंबई तीसरे और राजस्थान आठवें नंबर पर है ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed