7 Mar 2026, Sat

CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज NITI-STATE वर्कशॉप, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राशि अंतरण कार्यक्रम सहित गृह एवं खनिज विभाग के समीक्षा बैठकों में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 मई 2025

मुख्यमंत्री 2 मई को विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह 11 बजे वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:10 बजे होटल बेबीलॉन केपिटल, रायपुर पहुँचेंगे। वहाँ वे NITI-STATE वर्कशॉप सीरीज़ में शामिल होंगे, जो 12:10 बजे तक चलेगी।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री होटल से प्रस्थान कर 12:30 बजे महानदी भवन, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर पहुँचेंगे। वहाँ वे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राशि अंतरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 1:00 बजे से 1:30 बजे तक वे “सुशासन तिहार” की समीक्षा करेंगे।

दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री 3:00 बजे से 4:00 बजे तक गृह विभाग की “आवास आबंटन” से संबंधित बैठक में भाग लेंगे और 4:00 से 5:30 बजे तक खनिज साधन विभाग की बैठक लेंगे।

शाम 5:30 बजे वे मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर लौटेंगे। दिन के शेष कार्यक्रम आरक्षित रहेंगे।

Share
पढ़ें   BET only777: IPL पर करोड़ों का कारोबार; कांकेर में छह सटोरिये गिरफ्तार, पर मेन खिलाड़ी पकड़ से दूर

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed