7 Jun 2026, Sun
Breaking

CG में आरक्षक भर्ती मामला : तीन दिनों तक पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी सुनेंगे अभ्यर्थियों की समस्याएं, विजय शर्मा बोले : “भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी, मैं खुद भी 21 दिसंबर को सुनूंगा अभ्यर्थियों की बात”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ में हुए 5967 पदों पर आरक्षक भर्ती में लगातार सवाल उठ रहे हैं । इन सवालों के बीच गृहमंत्री विजय शर्मा खुद सवालों के जवाब देते नजर आ रहे हैं । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे विजय शर्मा ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि इस मामले को लेकर अगर अभ्यर्थियों को कोई दुविधा है या उनके मन में कोई सवाल है, तो 19 और 20 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय रायपुर में उनकी समस्याओं को पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सुनेंगे और 21 दिसंबर को खुद पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ विजय शर्मा भी अपने बंगले में अभ्यर्थियों की समस्याएं सुनेंगे । एडीजी ट्रेनिंग एस आर पी कल्लूरी ने कहा कि 19 और 20 दिसंबर को वो पुलिस मुख्यालय में अपने केबिन में रहेंगे अगर किसी को कोई समस्याएं, हो तो वो आकर अपनी बात रख सकते हैं ।

 

 

विजय शर्मा ने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी गई है, बावजूद इसके अगर अभ्यर्थियों को कही कोई समस्या है, तो वो अपनी समस्याएं हमको आकर बता सकते हैं ।

Share
पढ़ें   ढाका में चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी : MVP बनी संजू देवी ने की CM साय से मुलाकात—मुख्यमंत्री बोले: “आपने प्रदेश का सिर गर्व से ऊँचा किया”

 

 

 

 

 

You Missed