7 Mar 2026, Sat

आंगनबाड़ी भर्ती में बड़ा डिजिटल बदलाव: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े 19 दिसंबर को करेंगी ऑनलाइन भर्ती प्रणाली और नई विभागीय वेबसाइट का राज्य स्तरीय शुभारंभ, आवेदन से चयन तक पूरी प्रक्रिया होगी एक ही प्लेटफॉर्म पर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी व्यवस्था को पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े 19 दिसंबर, शुक्रवार को सुबह 11 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की ऑनलाइन भर्ती सॉफ्टवेयर और नई विभागीय वेबसाइट का राज्य स्तरीय शुभारंभ करेंगी।

नई डिजिटल भर्ती प्रणाली के जरिए आवेदन से लेकर चयन तक की पूरी प्रक्रिया एक ही ऑनलाइन मंच पर पूरी होगी। इससे योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलेगा, भर्ती प्रक्रिया सरल और निष्पक्ष बनेगी, साथ ही कार्यालयों के चक्कर और अनावश्यक भ्रम से राहत मिलेगी।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के अनुसार, ऑनलाइन प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ेगी और समय व संसाधनों की बचत होगी। यह पहल आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़े मानव संसाधन प्रबंधन को सशक्त करेगी और महिला एवं बाल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मददगार साबित होगी।

नई व्यवस्था से शासन पर भरोसा बढ़ेगा और छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी प्रणाली को आधुनिक, उत्तरदायी और जनोन्मुखी बनाने में यह एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है।

Share
पढ़ें   रैगिंग विरोधी जागरूकता : शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में एंटी रैगिंग और क्रिमिनल लॉ पर विशेष व्याख्यान

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed