8 Mar 2026, Sun

CG विधानसभा शीतकालीन सत्र: 35 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट पर सदन में घमासान, कांग्रेस बोली– ‘विजन गायब’, BJP ने कहा– विकास की जरूरत

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में उस वक्त तीखी बहस देखने को मिली, जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 35 हजार करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष समाप्त होने से महज तीन महीने पहले लाए गए इस बड़े बजट को लेकर विपक्ष ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने अनुपूरक बजट को विजनविहीन बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि वित्तीय वर्ष के आखिरी दौर में इतने बड़े बजट की जरूरत क्यों पड़ी। उनका कहना था कि बजट में न तो रोजगार सृजन की ठोस योजना है और न ही अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण का कोई प्रावधान।

महिला कल्याण योजनाओं पर सरकार को घेरते हुए राघवेंद्र सिंह ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत दी जा रही राशि बिजली बिलों में ही निकल जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार काम से ज्यादा इवेंट मैनेजमेंट पर फोकस कर रही है और विकास के ठोस लक्ष्य नजर नहीं आ रहे।

वहीं भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा अनुपूरक बजट है। उन्होंने कहा कि रोजगार मूलक उद्योगों को बढ़ावा देना समय की जरूरत है और कृषि आज भी सबसे बड़ा रोजगार देने वाला क्षेत्र है।

अजय चंद्राकर ने महिला स्व-सहायता समूहों और कुटीर उद्योगों को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। उन्होंने एससी-एसटी वर्ग के हितों को लेकर सरकार की नीतियों को भी सराहा।

पढ़ें   वक़्फ़ बोर्ड में हुए संशोधन का डॉ. सलीम राज ने किया स्वागत, कहा - ‘दादागिरी, भूमाफिया एवं अतिक्रमणकारियों पर नकेल कसने वाला कानून’

अनुपूरक बजट को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच हुई इस बहस ने यह साफ कर दिया कि आने वाले दिनों में विधानसभा में बजट और विकास को लेकर सियासी तापमान और बढ़ने वाला है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed