8 Mar 2026, Sun
Breaking

CG के अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला मर्डर केस: प्रेमी संग मिलकर मंगेतर की टांगी से हत्या कर गड्ढे में दफनाया, 6 मई को होनी थी शादी

मीडिया 24 डेस्क

अंबिकापुर, 02 मई 2025

सीतापुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसमें एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गड्ढे में दफना दिया गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बलौली के ग्राम घोघरा निवासी युवती ने सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा उपरपारा निवासी अपने मंगेतर अमृत लकड़ा को मिलने के बहाने बुलाया था। 26 अप्रैल को अमृत बारात में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

मुलाकात के दौरान पहले से मौजूद युवती का प्रेमी गगन टोप्पो भी वहां पहुंचा और दोनों ने मिलकर टांगी से अमृत की हत्या कर दी। इसके बाद शव को पास ही एक गड्ढे में दफना दिया गया।

परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कॉल डिटेल्स और पूछताछ के आधार पर शक के घेरे में आए दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया।

बताया जा रहा है कि युवती गगन से प्रेम करती थी, लेकिन घरवालों ने उसकी शादी अमृत से तय कर दी थी। दोनों की शादी 6 मई को होनी थी। फिलहाल पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share
पढ़ें   डिप्टी CM अरुण साव के विभागों के लिए 14380 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित, अरुण साव बोले : "हर घर पहुंचाया जाएगा शुद्ध पेयजल, सभी नगरीय निकायों में बनेगा अटल चौक"

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed