17 Jun 2025, Tue 7:13:20 AM
Breaking

कांकेर के कानापोड़ में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण: ग्रामीणों ने जताई संतुष्टि, बोले- अब नल से दोनों टाइम मिल रहा शुद्ध पानी, पीएम मोदी और सीएम साय के प्रति जताया आभार

प्रमोद मिश्रा

कांकेर, 03 मई 2025

उप मुख्यमंत्री एवं कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव आज जिले के ग्राम पंचायत कानापोड़ में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर योजना के जमीनी स्तर के क्रियान्वयन की जानकारी ली। साव ने कानापोड़ में सबसे पहले पानी टंकी का जायजा लिया, फिर ग्रामीणों के घर में नल से पानी निकालकर देखा।

प्रभारी मंत्री साव से चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के कार्यों पर संतुष्टि जताई और उन्होंने बताया कि, नल से दोनों टाइम पर्याप्त पानी आ रहा है। पहले नल ना होने के कारण बहुत दूर से पानी लाना पड़ता था। अब पेयजल की गंभीर समस्या का समाधान हो गया है। वहीं ग्रामीणों ने हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आजादी के बाद पहली बार नल से शुद्ध जल पहुंचाने की योजना बनाई है। इस योजना का उद्देश्य देश के प्रत्येक व्यक्ति के घर शुद्ध जल पहुंचाना है। इससे पहले लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता था। मजबूरी में नदी, तालाब एवं पोखर का पानी पीना पड़ता था। कांकेर के कानापोड़ में पानी टंकी बनने और घरों में नल लगने के बाद शुद्ध व पर्याप्त पानी पहुंच रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की योजना का कमाल है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, आज जल जीवन योजना की क्रियान्वयन की जानकारी लेने आया हूं। आप लोगों ने जल जीवन मिशन के कार्यों पर संतुष्टि जताई है। यह सुशासन सरकार के प्रति विश्वास को बताता है। साव ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि, नल से जल पहुंचाने की व्यवस्था आप लोगों की है, खुद व्यवस्था संभालकर सरपंच की मदद करनी है।

Share
पढ़ें   प्रेक्षकों ने निर्वाचन तैयारियों का किया अवलोकन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed