22 Jul 2026, Wed
Breaking

आज की बड़ी खबरें : प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तीसरे चरण की होगी शुरुआत…CM विष्णुदेव साय जनता के बीच जाकर सुनेंगे समस्याएं…डिप्टी CM अरुण साव नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से करेंगे संवाद…IPL में हैदराबाद और दिल्ली का मुकाबला…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 मई 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तीसरे चरण का शुभारम्भ आज यानि 5 मई से होगा। इसको लेकर शासन-प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुशासन तिहार का तीसरा चरण 31 मई तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक जिले की 08 से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं अन्य मंत्रीगण कुछ समाधान शिविरों में शामिल होंगे तथा आवेदकों से भेंट कर उनकी समस्याओं के निराकरण के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। तीसरे चरण में मुख्यमंत्री स्वयं हेलीकॉप्टर से औचक रूप से किसी भी गांव में पहुँचकर लोगों से मुलाकात करेंगे और चौपाल लगाकर गांव के विकास और वहां पर पदस्थ मैदानी अमले की कार्यशैली के बारे में लोगों से जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस दौरान शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्माण एवं विकास कार्याें की जमीनी हकीकत का भी मुआयना करेंगे।

 

 

यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य में शासन-प्रशासन को संवेदनशील, जनोन्मुखी और पारदर्शी बनाने के साथ ही जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार-2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के प्रथम चरण का शुभारंभ 08 अप्रैल को हुआ था। इसके तहत 11 अप्रैल तक प्रदेश की जनता से ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डाें में शिविर लगाकर समस्याओं और मांगों के संबंध में आवेदन लिए गए। आम जनता अपने आवेदनों को सहजता से शासन-प्रशासन तक पहुंचा सके, इसके लिए ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालयों तक प्रमुख स्थानों पर समाधान पेटियां रखी गई, जिसमें लोग अपने आवेदन डाल सके। ऑनलाईन आवेदन लेने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का दौरा: 14,260 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ, विधानसभा भवन और वीर नारायण सिंह संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन

सुशासन तिहार के पहले चरण में प्रदेश की जनता से 40 लाख से अधिक आवेदन-पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें मांग, समस्या और शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन शामिल थे। जिला प्रशासन द्वारा समर्पित प्रयासों से इन आवेदनों को विभागवार वर्गीकृत कर सुराज अभियान के पोर्टल पर अपलोड किया गया है, और निराकरण की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ जारी है। संबंधित आवेदनों की स्थिति की जानकारी भी हितग्राहियों को समयबद्ध रूप से दी जा रही है।
तीसरे चरण में शासन की प्राथमिकता आम जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है। समाधान शिविरों में हितग्राहियों को योजनाओं के आवेदन प्रपत्र प्रदान किए जाएंगे और पात्रता के अनुसार योजना से लाभ दिलाने की कार्यवाही भी की जाएगी। समाधान शिविरों में ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

डिप्टी CM अरुण साव का नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद

एक तरफ जहां सुशासन तिहार को लेकर सीएम जनता के बीच जाएंगे वहीं दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी नगरीय निकाय विभाग की जिम्मेदारी संभालने के नाते नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ दो दिनों तक मंथन करेंगे । वे इस दौरान प्रत्येक नगरीय निकाय की आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना पर महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष तथा निकाय के अन्य जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए राजधानी रायपुर के होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में 5 मई और 6 मई को दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला ’’नगर सुराज संगम’’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 मई को कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौरों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों को पाती लिखकर ’’नगर सुराज संगम’’ के लिए आमंत्रित किया है। वे 5 मई को सवेरे 11 बजे दो दिवसीय इस आयोजन का शुभारंभ करेंगे।

पढ़ें   नवा रायपुर में ट्रिपल आई टी निदेशक ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात : ‘आदि वाणी’ गोंडी अनुवादक ऐप की सफलता पर CM ने दी बधाई, बोले- "जनजातीय समाज की आवाज़ अब पहुंचेगी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक"

IPL में आज हैदराबाद और दिल्ली का मुकाबला

IPL में आज दिल्ली और हैदराबाद की टीमें एक दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी। यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा । पॉइंट्स टेबल में दिल्ली 5वें और हैदराबाद 9वें स्थान पर है ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed