3 Oct 2026, Sat
Breaking

जगदलपुर में 3 करोड़ के गबन पर शिकंजा: एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, रकम बरामद नहीं; पुलिस तलाश रही पूरे खेल के राज

जगदलपुर, 17 अगस्त 2026

जगदलपुर की 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल की कर्मचारी कल्याण साख समिति में करीब 3 करोड़ रुपए के गबन के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले में अब एक और प्रधान आरक्षक संजय चौहान को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला कंगोली स्थित कर्मचारी कल्याण साख समिति से जुड़ा है। वर्ष 2012 से 2021 के बीच लोन खातों और जमा राशि में कथित हेराफेरी की गई। इस दौरान फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है।

शिकायत के बाद परपा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में समिति के अध्यक्ष और प्रधान आरक्षक शिवकांत तिवारी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें 29 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद वित्तीय कामकाज से जुड़े उनके सहायक प्रधान आरक्षक संजय चौहान भी जांच के घेरे में आए। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।

पुलिस का कहना है कि जांच अभी केवल दो आरोपियों तक सीमित नहीं है। बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने कहा है कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल करीब 3 करोड़ रुपए की गबन राशि बरामद नहीं हुई है। पुलिस अब रकम की हेराफेरी के तरीके और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

Share
पढ़ें   CG में भिलाई इस्पात संयंत्र आधुनिकीकरण और लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिली नई गति, CM साय बोले- "प्रगति प्लेटफ़ॉर्म PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की निर्णायक कार्यशैली का सशक्त प्रमाण"

 

 

 

 

 

You Missed