11 Mar 2026, Wed

CG बोर्ड रिजल्ट 2025: आज दोपहर 3 बजे हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के नतीजे करेंगे CM विष्णुदेव साय घोषित, ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक!

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 7 मई 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 3 बजे हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणामों की घोषणा करेंगे। यह परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षाओं के होंगे। परीक्षा परिणाम की घोषणा रायपुर स्थित मंडल कार्यालय में की जाएगी।

छात्रों और अभिभावकों को लंबे समय से परीक्षा परिणाम का इंतजार था। अब यह इंतजार समाप्त होने वाला है। परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेंगे।

कैसे देखें CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2025?

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके CGBSE Result 2025 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘परीक्षा परिणाम 2025 (Exam Results 2025)’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब ‘High School Exam Result 2025’ (10वीं) या ‘Higher Secondary Exam Result 2025’ (12वीं) लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  5. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  6. रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें या वैकल्पिक वेबसाइट्स का भी उपयोग करें।

Share
पढ़ें   विस्फोट से पहले जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 4 सीरियल आईईडी बरामद

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.