7 Mar 2026, Sat
Breaking

भारत ने की बड़ी कार्रवाई : पीओके और पाकिस्तान में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर हमला, 90 से अधिक आतंकी ढेर

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली, 07 मई 2025

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से वादा किया था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा, और अब वही वादा कार्रवाई में तब्दील हो गया है।

7 मई की दोपहर करीब 1:45 बजे भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकियों के 9 ठिकानों पर एक साथ हमला बोला। इन सटीक हमलों में अब तक 90 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है।

सबसे बड़ा नुकसान लाहौर के पास मुरदीके में हुआ, जहां 30 आतंकियों को ढेर कर दिया गया। अन्य आतंकी कैंपों में भी दर्जनों आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई सुरक्षाबलों को मिली खुली छूट और ठोस खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह सिलसिला अभी रुका नहीं है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयों की संभावना है।

Share
पढ़ें   रायपुर में पिस्टल लेकर घूम रहा हत्या का आरोपी गिरफ्तार: लोगों को डराने की तैयारी में था, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed