6 Jun 2026, Sat

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय बस्तर में आत्मसमपर्ण करने वाले नक्सलियों का करेंगे स्वागत…200 से अधिक नक्सली मुख्यधारा से जुड़ेंगे…DEPUTY CM VIJAY SHARMA बीजेपी कार्यालय में सुनेंगे आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्याएं…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 17 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर प्रवास पर रहेंगे । सुबह 11 बजे जगदलपुर में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का स्वागत करेंगे, उसके बाद इस मामले को लेकर प्रेसवार्ता भी करेंगे । सीएम भानुप्रतापपुर में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट आएंगे ।

 

 

इतिहास में पहली बार – बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक सफलता — दण्डकारण्य क्षेत्र के 200 से अधिक माओवादी कैडर करेंगे आत्मसमर्पण

राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति और निरंतर सशक्त रणनीतिक प्रयासों के परिणामस्वरूप दण्डकारण्य क्षेत्र के लगभग 200 माओवादी कैडर, जिनमें वरिष्ठतम हार्डकोर कैडर भी शामिल हैं, ने हिंसा का मार्ग त्यागकर सामाजिक मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।

इन आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों के औपचारिक पुनर्समावेशन समारोह का आयोजन शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे, रिज़र्व पुलिस लाइन, जगदलपुर (जिला बस्तर) में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उपमुख्यमंत्री (गृहमंत्री) विजय शर्मा उपस्थित रहेंगे।

यह निर्णायक और ऐतिहासिक घटनाक्रम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की उस नीति का प्रत्यक्ष परिणाम है, जिसमें शांति, संवाद और विकास को केंद्र में रखकर विश्वास और पुनर्वास का वातावरण निर्मित किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर की वास्तविक शक्ति उसके लोगों की आत्मनिर्भरता, शिक्षा, आजीविका और सामाजिक सम्मान में निहित है। इन्हीं मूल्यों पर आधारित शासन की नीति ने अब दण्डकारण्य के भीतरी इलाकों तक नई उम्मीद और परिवर्तन का संदेश पहुँचाया है।यह अवसर बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक निर्णायक मोड़ का प्रतीक बनेगा।

पढ़ें   CG शराब घोटाला: बड़े भाई अनवर पहले से जेल में, अब पूर्व महापौर एजाज ढेबर से EOW की सख्त पूछताछ जारी, चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल!

डिप्टी सीएम विजय शर्मा बीजेपी कार्यालय में

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर के सहयोग केंद्र में आमजनों के साथ कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान भी करेंगे ।

आज का मौसम

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत 10जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से बताया गया था कि, इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय था, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। ⁠

Share