9 Sep 2026, Wed
Breaking

आज की बड़ी खबरें : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद होगी सर्वदलीय बैठक…CM विष्णुदेव साय पहुंचेंगे आम जनता के बीच…IPL में पंजाब और दिल्ली का मुकाबला…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 08 मई 2025

भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक की है। एक साथ 9 ठिकानों पर हमला किया गया है। इस हमले में पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों में छिपे करीब 90 आतंकी मारे गए हैं। भारतीय सेना ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि कैसे भारत ने इस एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया है। इस बीच पीएम मोदी ने कैबिनेट की बैठक की। वहीं पूरी स्थिति की जानकारी राष्ट्रपति मुर्मू को दी है। अब आज इस मुद्दे पर केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

 

 

सरकार ने बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान विपक्ष के नेताओं को जवाबी कार्रवाई और भविष्य की तैयारियों की जानकारी दी जाएगी।

CM विष्णुदेव साय भी करेंगे निरीक्षण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भी हेलीकॉप्टर में सवार होकर आमजन के बीच पहुंचेंगे । इस दौरान आमजन के साथ संवाद करने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान करते नजर आएंगे । मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर आम जन में उत्साह का माहौल है । तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम आज कई जगहों पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेंगे । इस बार सीएम का हेलीकॉप्टर कहां लैंड करेगा और किस जगह आमजन से संवाद करेंगे? यह तय नहीं है ।

IPL में पंजाब और दिल्ली का मुकाबला

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आज पंजाब और दिल्ली की टीम के बीच मुकाबला होगा । यह मुकाबला शाम 7: 30 बजे से खेला जाएगा । पॉइंट्स टेबल में पंजाब तीसरे और दिल्ली पांचवें नंबर पर है ।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ में सभी को घर का सपना होगा साकार: CM विष्णुदेव साय ने लॉन्च की अटल विहार योजना, 7 आवासीय परियोजनाओं में 1650 मकानों का होगा निर्माण, ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी को मिलेगा 80 हजार तक का अनुदान, घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed