10 Mar 2026, Tue
Breaking

मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाकर सुगम यातायात सुनिश्चित करने नगर निगम की सख्त कार्यवाही, फन फेयर प्रबंधक पर ₹20,000 जुर्माना

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 08 मई 2025

जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देशन में रायपुर नगर निगम ने राजधानी के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाकर यातायात सुगम बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई का नेतृत्व निगम के अपर आयुक्त पंकज के शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा और नगर निवेशक आभाष मिश्रा सहित जोन कमिश्नरों और नगर निवेश विभाग की टीमों ने किया।

टीम प्रहरी और यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में सभी जोनों में एक साथ कार्रवाई की गई। मुख्य बाजार क्षेत्रों व प्रमुख मार्गों से अवैध कब्जों को हटाकर नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा प्रदान की गई।

फन फेयर प्रबंधक पर ₹20,000 जुर्माना

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत जोन 7 के नगर निवेश विभाग ने अग्रसेन चौक, समता कॉलोनी व भैंसथान मैदान क्षेत्र में शासकीय संपत्ति पर अवैध विज्ञापन चस्पा कर गंदगी फैलाने पर फन फेयर के प्रबंधक पर ₹20,000 का अर्थदंड लगाया है। जोन कमिश्नर राकेश शर्मा ने अर्थदंड तत्काल निगम कोष में जमा कराने व शपथ पत्र देने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा संबंधित पर नामजद एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विभिन्न जोनों में चली सघन कार्रवाई

  • जोन 5: आमापारा चौक में अतिक्रमण हटाया गया, फ्लेक्स जब्त कर जुर्माना किया गया।
  • जोन 10: डुमरतराई थोक सब्जी बाजार व कौशल्या विहार गेट से अटल परिसर तक अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्रवाई।
  • जोन 8: वार्ड 70 सरोना क्षेत्र में भवन निर्माण सामग्री जब्त की गई।
  • जोन 4: डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से जयस्तंभ चौक तक मुख्य मार्ग से अवैध कब्जे हटाए गए
पढ़ें   भाजयुमो ने किया CGPSC दफ्तर का घेराव: बैरिकेड्स तोड़कर अंदर तक घुसे, सरकार पर लगाया अपनों को उपकृत करने का आरोप

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर की सुंदरता और नागरिकों की सुविधा बनी रहे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed