8 Mar 2026, Sun
Breaking

डिप्टी CM औचक निरीक्षण करने पहुंचे : कुम्हारी नगर पालिका में औचक निरीक्षण के दौरान रजिस्टरों को किया चेक, बोले : “अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई”

प्रमोद मिश्रा

दुर्ग, 09 मई 2025

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय की व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, योजना क्रियान्वयन की जानकारी, निर्माण कार्य एवं सुशासन तिहार में आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली।

अरुण साव ने कहा कि, निरीक्षण के दौरान जो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है। नगर पालिका का काम ठीक तरीके से हो, कर्मचारी कार्य दिवस में उपस्थित रहे, बिना सूचना के कोई अनुपस्थित ना रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने नगर पालिका परिसर के औचक निरीक्षण के बाद बताया कि, नगर पालिका में अटल परिसर का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसका पालिका अध्यक्ष, पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है। 30 मई तक अटल परिसर का निर्माण पूर्ण होगा।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, कुम्हारी नगर पालिका में अमृत मिशन का कार्य चल रहा है। अधिकारी को इस कार्य में गति लाने के निर्देश दिया है, ताकि अमृत मिशन योजना का लाभ कुम्हारी की जनता को मिले। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार नगरीय निकाय को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। नगरीय निकाय के कार्य सुव्यवस्थित हों, हमारा शहर स्वच्छ और सुंदर बने, इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।

Share
पढ़ें   CG ब्रेकिंग : CM विष्णुदेव साय की मौजूदगी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक शुरू

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed