7 Mar 2026, Sat

नवा रायपुर में होलसेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर ब्रेक : भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती योजना की खामियों को बताया कारण, अब नए सिरे से बनेगा देश का सबसे बड़ा थोक बाजार, 100 करोड़ की अधोसंरचना योजनाएं शुरू

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 10 मई 2025

नवा रायपुर अटल नगर में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘होलसेल कॉरिडोर’ प्रोजेक्ट पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। वर्तमान भाजपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट को निरस्त कर दिया है और अब इसके लिए नई योजना तैयार की जाएगी। नवा रायपुर में बसाहट, निवेश और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया था।

पूर्ववर्ती सरकार ने इस कॉरिडोर के लिए 1083 एकड़ जमीन चिन्हित कर इसका भू-उपयोग भी परिवर्तित कर दिया था। योजना थी कि इसे दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा थोक व्यावसायिक बाजार बनाया जाएगा। इसके तहत 540 रुपए प्रति वर्गफीट की दर से भूखंड आवंटन और निर्माण लागत में राज्य सरकार की भागीदारी प्रस्तावित थी।

लेकिन वर्तमान सरकार ने न केवल इस योजना को खारिज कर दिया है, बल्कि भूखंड आवंटन की प्रक्रिया को भी निरस्त कर दिया गया है। सरकार अब नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के माध्यम से नीलामी प्रक्रिया के तहत ही जमीन का आवंटन करेगी।

इसी बीच, नवा रायपुर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए अधोसंरचना विकास कार्य शुरू हो चुका है। करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से सड़क, नाली, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाओं के विकास के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसमें 30 करोड़ रुपए सड़क निर्माण पर और शेष राशि अन्य सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे।

Share
पढ़ें   वीडियो : छत्तीसगढ़ में आरक्षक की मिली लाश, परिवारवालों ने कहा -"पुष्पराज की मौत नहीं बल्कि हत्या हुई है, वर्तमान SP, पूर्व SP के साथ एडिशनल SP और टीआई ने मिलकर करवाई हत्या"

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed