प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 10 मई 2025

उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा की सक्रिय जनसेवा और त्वरित कार्रवाई की कार्यशैली को स्थानीय नागरिकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। शनिवार को जगन्नाथ मंदिर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में क्षेत्रवासियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और तत्काल संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए। जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था जैसी मुद्दों पर त्वरित निर्णय लेते हुए उन्होंने समस्या समाधान का भरोसा दिलाया। उनकी संवेदनशीलता और सक्रियता ने वहां मौजूद नागरिकों को प्रभावित किया।
स्थानीय नागरिकों ने कहा, “नेता हो तो ऐसा, जो जनता की बात न सिर्फ सुने, बल्कि समाधान भी सुनिश्चित करे।” लोगों ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने उम्मीद जताई कि विधायक मिश्रा भविष्य में भी इसी तत्परता के साथ जनसमस्याओं का समाधान करते रहेंगे। यह स्पष्ट है कि जनता से जुड़े मुद्दों पर उनकी तत्परता ने उन्हें क्षेत्र में एक जिम्मेदार और जनसेवी जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया है।





