8 Mar 2026, Sun

कबीरधाम के युवाओं को मिली सफलता की नई उड़ान : भोरमदेव विद्यापीठ निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जिले में पहली बार शुरू हुई प्रतियोगी परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग सुविधा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 10 मई 2025

कबीरधाम जिले के युवाओं के सपनों को पंख लगाते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज नगर पालिका कार्यालय के पीछे स्थित मंगल भवन, राज महल चौक में भोरमदेव विद्यापीठ निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया। यह कोचिंग सेंटर बालको सीएसआर परियोजना के अंतर्गत और दिल्ली आईएएस एकेडमी के सहयोग से संचालित किया जाएगा।

शुभारंभ अवसर पर दीप प्रज्वलन के साथ हुए इस भव्य कार्यक्रम में दिल्ली आईएएस एकेडमी के संस्थापक सौरभ चतुर्वेदी, बालको के कर्नल धनंजय मिश्रा, आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल, संयुक्त कलेक्टर दशरथ राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व उपाध्यक्ष पवन जायसवाल सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सेंटर में निर्मित स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, अध्ययन कक्ष, स्टाफ रूम और कैफेटेरिया सहित संपूर्ण परिसर का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। बाद में पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उन्होंने चयनित 200 प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों से मुलाकात की और भोरमदेव विद्यापीठ की योजना, सुविधाओं और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की।

अपने उद्बोधन में विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की प्रेरणा से कबीरधाम में स्थापित यह कोचिंग सेंटर केवल एक शिक्षण केंद्र नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों का आधार है। उन्होंने कहा, “अब हमारे बच्चों को रायपुर, दिल्ली या अन्य शहरों में जाकर महंगी कोचिंग की आवश्यकता नहीं है। भोरमदेव विद्यापीठ उनके लिए सफलता की नई राह खोलेगा।”

इस अवसर पर आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कबीरधाम के युवाओं में अपार क्षमता है, जरूरत है सिर्फ मार्गदर्शन, मेहनत और आत्मविश्वास की।

पढ़ें   CG के बिलासपुर में कांग्रेस नेता अजय सिंह के भतीजे संस्कार सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से की आत्महत्या, नीट में नाकामी के चलते डिप्रेशन का शक

संयुक्त कलेक्टर दशरथ राजपूत और एएसपी मणिशंकर ने भी इस पहल को जिले के लिए वरदान बताते हुए युवाओं से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की अपील की। वहीं दिल्ली आईएएस एकेडमी के संस्थापक सौरभ चतुर्वेदी ने कहा कि यहां से निकले छात्र प्रदेश के लिए गौरव का कारण बनेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस कोचिंग सेंटर के लिए जिले के 1685 युवाओं ने प्रवेश परीक्षा दी थी, जिसमें से मेरिट के आधार पर 200 (100 पीएससी और 100 व्यापम) प्रतिभागियों का चयन किया गया। सेंटर में पुस्तकालय, निःशुल्क अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन वीडियो लेक्चर और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

यह भी उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव महोत्सव के अवसर पर जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी की सुविधा देने की घोषणा की थी, जिसे केवल एक माह में साकार कर भोरमदेव विद्यापीठ का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed